"सबका दल युनाइटेड" का तृतीय स्थापना दिवस बाबरपुर-अजीतमल (औरैया) में बड़ी धूमधाम से मनाया गया.
आज "सबका दल युनाइटेड" के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में "औरैया जिला" के कर्मठशील, जुझारू एवं पार्टी और समाज के लिए सदैव सेवारत कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही धूमधाम से केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस बाबरपुर- अजीतमल (औरैया) में मनाया।
और समाज के सभी तबकों से अपील की, कि "सबका दल युनाइटेड" पिछड़े, वंचित एवं बहुजनों की आवाज बनकर सदैव आपके साथ मिलकर काम करेगी।
स्थापना दिवस में " योग प्रताप सिंह राजपूत " जिला अध्यक्ष युवा सभा (औरैया), सुरेन्द्र सिंह राजपूत विधानसभा सचिव औरैया, वीरेन्द्र सिंह विधानसभा अध्यक्ष युवा सभा (औरैया) इत्यादि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें।
एवं पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
आपका
लोधी शयाम सिंह राजपूत
प्रदेश सचिव युवा सभा (उ.प्र.)
Comments