Posts

Showing posts from 2018

" सबका दल युनाइटेड " का चुनावी शंखनाद

" सबका दल युनाइटेड " के मुखिया माननीय "प्रमोद लोधी " जी ने आज पीलीभीत में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने हमारे लोगों को सिर्फ "झूठे वादो" के  अलावा  कुछ नहीं दिया हैं । किसानों के करजमाफी की बात  आई तो १ लाख की सीमा का चक्कर फांस दिया , किसान  की फसल  का मूल्य जो किसान को मिलना चाहिए वो लाभ बिचौलियों को मिल रहा हैं,  समाज के वंचित शोषित किसान मजदूर दलित आज भी सिर्फ वोट वोट बैंक हैं । आजादी मिले बरसों गुजरे लेकिन समाज के पिछड़े वंचित गरीब दलित को कब अपनी सामाजिक आर्थिक राजनीतिक आजादी मिलेगी  और कब इनका विकास होगा  । अब हमे खुद अपना रासता बनाना होगा । आप लोग " सबका दल युनाइटेड" पार्टी को वोट व सपोर्ट करे और हम सब मिलकर अपनी सरकार बनाये । "सबका दल अच्छा कल"

2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद " सबका दल युनाइटेड " ने कानपुर में

आज "सबका दल युनाइटेड"  के मुखिया माननीय "प्रमोद लोधी जी" ने अपने  कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये तैयार रहने को  कहा  माननीय " प्रमोद लोधी जी " कार्यकर्ताओं को आज 30/09/018 यशोदा नगर बाईपास चौराहा "पटेल धर्मशाला" कानपुर नगर में सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है किसान मजदूर व्यापारी  सब के सब परेशान हैं चारों तरफ हा हा कार मचा हैं। उन्होंन कहा कि अगर हमारी पार्टी की सरकार बनती हैं तो किसानों के लिये बिजली निशुल्क कर दी जायेगी । फसल का मूल्य डेढ गुना और बेरोजगारों को रोजगार और समान सामाजिक आर्थिक व्यवस्था लागू की जायेगी ... ।

हार्दिक को मजबूर किया सरकार ने

राज्य सरकार की बेरुखी और हालत से समझौता करके आखिरकार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपना अनशन १९ वे दिन तोड़ दिया । हार्दिक का अनशन तुडवाने में पाटीदार समाज के लोगों ने बहुत मेहनत की । समाज के लोगों ने कहा कि ये लड़ाई आपको जिन्दा रहकर लडनी होगी ।  हार्दिक पटेल पाटीदार समाज के लिये आरक्षण व किसानों की कर्जमाफी के लिये २५ अगस्त से अनशन पर हैं ।  भाजपा सरकार ने अंगरेजों से भी  अधिक दमनकारी नीति अपनाते हुए हार्दिक पटेल को अनशन तोड़ने के लिये मजबूर कर दिया  ।

बेचारा मतदाता

एक राहगीर ने दूसरे राहगीर से पूछा क्या हो रहा हैं उसने कहा आदमी लुट रहा हैं ,कभी समाजवाद के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर.....