अदभुत छत्तीसगढ़ लेकिन नकारा सरकारें


30 दिसंबर 2019 को हम चांपा से कोरबा जा रहे थे । 
 चांपा से जब हम कोरबा के लिए बस से चले रास्ता इतना खराब था, की छत्तीसगढ़ धन और धान्य प्राकृतिक संपदा से भरपूर फला फूला है,।
लेकिन यहां जितनी भी सरकारें आई वह सब की सब करप्ट और भ्रष्ट ही हुई है यह हम नहीं कह रहे हैं। 
जिस रोड पर बस चल रही थी वह रोड कह रहा था।क्योंकि बस में चलने के बाद यह एहसास हुआ की वास्तविक हम बेशक आज ईकीसवी सदी में जी रहे हैं लेकिन आज भी हिंदुस्तान के अंदर ऐसे कई जगह हैं। 
जो आज से 50 साल पीछे हैं समय पीछे नहीं है उन जगहों पर , वह लोग 50 साल पीछे हैं जो जनता जनार्दन उनको वोट देकर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनती है वह जनता 50 साल पीछे जी रही है इतना खराब था ।
कि बस ऊपर नीचे ऊपर नीचे चल रही थी किसी तरीके से इतनी धूल मिट्टी दी रोड पर सामने का सूझ नहीं रहा था, उसी समय हल्की हल्की हवा चलने लगी वास्तविक ही दिखाई नहीं दे रहा था ।
रोड पर चलने वाले लोग भी धुंधले दिखाई दे रहे थे रोड के किनारे साइड पर जो मकान या कहीं पर गांव मिल जाते थे ।
गांव वाले लोगों ने क्या अपने घरों के दरवाजों पर इस तरीके से व्यवस्था कर रखी थी, की धूल मिट्टी घर के अंदर ना जा सके इस तरीके से यह माहौल दिख रहा था उस रोड का क्या सरकार का कोई प्रतिनिधि या कोई जनप्रतिनिधि या कोई सरकारी महकमे के कोई व्यक्ति चांपा से कोरबा कोरबा से चांपा या आसपास के क्षेत्रों में सफर नहीं करता है । 
ताकि उसको दिखाई दे यहां की देश बदल रहा है दुनिया बदल रही है लेकिन हम कब बदलेंगे हमारी मानसिकता कब बदलेगी लूट हम कब तक करते रहेंगे सड़के हमारे देश की, राज्य की जान होती है विकास की पहचान होती है और यह जो दुर्दशा है चांपा से कोरबा रोड की कब तक होती रहेगी ।
कब तक रहेगी मैं अपनी बात को यहीं पर समाप्त करता हूं । 
जो भी हमारी इस पोस्ट को पढ़ें प्लीज लाइक और शेयर करें ताकि यह हमारी बात आम जनता की आवाज है जो सरकार या लोगों तक पहुंचे। 
धन्यवाद 🙏💕

Comments

Popular posts from this blog

हाकी चैम्पियन टेकचंद भीख मांगने को मजबूर

2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद " सबका दल युनाइटेड " ने कानपुर में

राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ