Posts

Showing posts from May, 2024

मातृ दिवस पर माँ को समर्पित

Image
जिसने अपनी माँ को पूजा, रहा कभी न भूखा l धन दौलत और शोहरत का भी, रहा कभी न सूखा ll  जिसने अपना माथा मां के, कदमों में रखा हैं l दूधों पूतों खूब फला वो, सूरज सा चमका हैं ll अभी भी गावों में माता की, सेवा बच्चे करते हैं l शहरों का तो फिर क्या कहना, बच्चों का हाल बुरा है ll घर में हुकुम चलावे बीबी, पति बने हैं लल्लू l वृद्धाश्रम मां को भेजें, कुत्ता.. घर में खेले कुल्लू ll मां होती ममता की मूरत, कभी न गुस्सा होती l जीवन भर बच्चों के खातिर, कष्टों को सहती हैं ll बात मान लो गांठ बांध लो, न करो अनादर मां का l याद आयेगी पछताओगे, जब ले जायेंगे विधाता ll जिसने अपनी माँ को पूजा, रहा कभी न भूखा l धन दौलत और शोहरत का भी, रहा कभी न सूखा ll 📝 लोधी श्याम सिंह राजपूत  सर्वाधिकार सुरक्षित 05/03/024

चौकीदार

Image
 रात दिना कर चौकीदारी, थक गये चौकीदार l चोर माफिया ठग जितने सब, अब बन गये हैं परिवार ll था चार सौ का जब सिलेण्डर, करते थे लुंगी डांस ll अब महगांई पे बात करो तो, फूलन लागत सांस ll पचास किलो से यूरिया, हो गयी पैंतालिस केजी l रोजगार तो सपना हो गयो, फिर पेपर लीकी सीखी ll करे बतकही चौराहे पर, योगीराज महान l लेकिन साढ़न ने गेंहू चर लै, का खंय्ये साल तमाम ll चौकीदारी मंहगी पढ़ रही, का करिये करतार l घर में लड़का रडुआ घूमत, नाई हो रहें ब्याह ll 📝 सर्वाधिकारी सुरक्षित श्याम सिंह लोधी राजपूत. 

लोधी राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व

Image