राजनीति और राजनीति करना अलग अलग पहलू हैं:-
राजनीति एक अलग मुद्दा होता है और राजनीति करना एक अलग तरीका होता है राजनीतिक व्यक्ति सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा नहीं कर सकता और सुरक्षा संबंधी व्यक्तित्व के लोग राजनैतिक अदाओं को नहीं समझ सकते इन दोनों में शायद बहुत अंतर हो सकता है और इसी कारण किसी भी संस्थान का या किसी भी ऑर्गनाइजेशन का अपना अहम रोल होता है चाहे वह पॉलीटिकल पार्टी हो चाहे वह सुरक्षा एजेंसियों मैं यहां किसी की बुराई नहीं करता परंतु इस लेख को देख कर के मेरे अंदर जो अभिव्यक्ति जगी उसको प्रस्तुत करने की मैं कोशिश कर रहा हूं हो सकता है नई सरसरी निगाहें कुछ दूसरी जगहों पर जाने की कोशिश कर रही हो और मैं उसी को बयां करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन सेना का अनुशासन में होना बहुत जरूरी होता है क्योकि जब सेना का अनुशासन टूटता है तो कोई देश पाकिस्तान बन जाता है...।। बहुत साल पहले पाकिस्तान ने सत्ता के लिए सेना का राजनीतिकरण करने की सियासत शुरू की थी,आज पाकिस्तान उसका परिणाम भोग रहा...।। चूंकि सेना का महत्व तब सबसे ज्यादा बढ़ जाता है जब बार्डर पर तनाव की स्थिति हो और गैर अनुशासित सेना अपना महत्व बनाये रखने के लिए बार्...