लोधी राजपूत समाज का नेतृत्व कौन करेगा

 भारत में स्वशासन , कानून सम्मत शासन, और देशहित में सदैव अपना जीवन समर्पित करने वाले महानायक कल्याण सिंह जी का स्वर्गवास होने के बाद लोधी क्षत्रिय समाज की स्थिति नेतृत्व के दृष्टिकोण से  नाज़ुक दौर में चल रही हैं. 

अब इस क्षत्रिय  समाज में लीडर और लोडर तो असंख्य हैं. लेकिन क्या कोई वास्तव में नेतृत्व करने के लिए तैयार है. 

जब तक बाबू जी रहे इस समाज की राजनीति में सदैव तूती बोलती रही. 

लेकिन परिवर्तन सदैव होता रहा है। 

बाबू जी के सुपुत्र राजवीर सिंह में नेतृत्व की असमंजसता हैं. 

धर्मपाल सिंह भी ढलान की ओर चल रहे हैं और समाज में इनकी पहुंच और पकड़ कमजोर है. 

बी एल वर्मा  का भी जनता मे मेल-मिलाप कम हैं. 

विपिन वर्मा डेविड संगठन और राजनीति दोनों में  सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं. 

उमा भारती जी को संगठन तवज्जों नहीं देता. उम्र की ढलान पर हैं. 

"सबका दल यूनाइटेड" के प्रमोद लोधी की जनबल तो हैं धनबल से मात खा रहे हैं. 

आपस की खींचतान और अनगिनत संगठन दर्जनों पार्टियों के जाल में फसा ये समाज दोराहे पर खड़ा हैं.

 वक्त की पतवार इस समाज को किस ओर ले जायेगी..ये समय बतायेगा. ...


Lodhi Shyamsingh Rajput

"Lodhi Activist"

Comments

Popular posts from this blog

हाकी चैम्पियन टेकचंद भीख मांगने को मजबूर

2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद " सबका दल युनाइटेड " ने कानपुर में

राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ