हार्दिक को मजबूर किया सरकार ने
राज्य सरकार की बेरुखी और हालत से समझौता करके आखिरकार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपना अनशन १९ वे दिन तोड़ दिया । हार्दिक का अनशन तुडवाने में पाटीदार समाज के लोगों ने बहुत मेहनत की । समाज के लोगों ने कहा कि ये लड़ाई आपको जिन्दा रहकर लडनी होगी । हार्दिक पटेल पाटीदार समाज के लिये आरक्षण व किसानों की कर्जमाफी के लिये २५ अगस्त से अनशन पर हैं । भाजपा सरकार ने अंगरेजों से भी अधिक दमनकारी नीति अपनाते हुए हार्दिक पटेल को अनशन तोड़ने के लिये मजबूर कर दिया ।
Comments